फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

Mon, 17 Aug 2026 02:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक अरसान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के कल्याण चौक पर रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से जिस किशोर की मौत हुई थी, उसकी शिनाख्त हो गई है। किशोर का नाम अरसान है, वह पठान टोला का निवासी था। रविवार की देर रात किशोर की शिनाख्त कर ली गई थी। 

विज्ञापन


अरसान तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसकी सबसे बड़ी बहन अलीशा और भाई अनस है। मां का नाम शन्नो है। अरसान के परिजनों ने किसी तरह की पुलिस की कार्रवाई कराने से मना कर दिया। पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

कल्याण सिंह चौक के सामने हुआ था हादसा 
बता दें कि कल्याण सिंह चौक के सामने किसी वाहन की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया था। हादसा रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हुआ था। कल्याण सिंह चौक के सामने ही कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कोतवाली का पुलिस बूथ है। 
विज्ञापन


उसी के ठीक सामने लोगों ने करीब 17 वर्षीय किशोर को तड़पते देखा, लेकिन किसी को भी यह पता नहीं चल पाया कि वह किस वाहन की चपेट में आया है। लहूलुहान हालत में किशोर को निजी एंबुलेंस से लेकर पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें