फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर किशोर के सिर पर फावड़े से हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ घायल किशोर ईशू। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिल्सी। गांव परौली में पुरानी रंजिश के चलते किशोर पर घर में घुसकर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव परोली निवासी महावीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घटना के समय उनका बेटा ईशु घर पर अकेला था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति पुरानी रंजिश के चलते फावड़ा लेकर उनके घर में घुस आया। घर में घुसते ही आरोपी ने ईशु के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने फावड़े से ईशु के सिर पर वार कर दिया।
ईशु लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसके सिर में कई टांके लगाए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें