फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में शनिवार शाम 14 वर्षीय काजल का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। परिवार वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम भगवतीपुर निवासी रघुवीर अपने बेटे के साथ दिल्ली में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी और 14 साल की बेटी काजल रह रही थी। परिवार वालों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे रघुवीर की पत्नी भैंसों को पानी पिलाने और चारा डालने चली गई। वह शाम करीब सात बजे घर लौटी तो उसकी बेटी का शव दुपट्टे से फंदे से लटका मिला था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी मौके पर पहुंच गए। वह देर रात तक मामले की जानकारी करते रहे, लेकिन तब किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें