फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बहन के घर फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव निकुरा की रहने वाली 14 वर्षीय रोशनी हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मलूकपुर निवासी अपनी बहन रिंकी के घर सात साल से रह रही थी। सोमवार की सुबह बहन के घर में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। घर के कमरे का नजारा देखकर बहन के होश उड़ गए। मृतका के दो भाई हैं, वह भी दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मलूकपुर निवासी अपनी बहन रिंकी के घर सात साल से रोशनी रह रही थी। उसके दो भाई मनोज व सनोज दिल्ली में मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में किशोरी की मौत हैंगिंग से होना सामने आया है। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। अभी उसके भाई भी नहीं आ सके हैं। तहरीर व जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें