फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार दिन बाद गंगा में उतराता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
सविता फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। तेज बहाव में डूबी 15 वर्षीय किशोरी का शव घटना के चार दिन बाद रविवार को गंगा में उतराता मिल गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव करखेरी निवासी 15 वर्षीय सविता पुत्री कृपाल पासी अपने परिवार के साथ सहसवान क्षेत्र के गांव नगला वरन में फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपनी फुफेरी बहन पूजा के साथ गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से सविता गंगा में डूब गई।
पूजा के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस, तहसील प्रशासन, पीएसी और एसडीआरएफ की टीमों ने दो दिनों तक गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को ग्रामीण स्वयं तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर पूरब दिशा में गंगा में किशोरी का शव उतराता मिल गया। किशोरी की मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन से लापता किशोरी का शव रविवार को मिल गया। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें