फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूलों में बनाया जाएगा किशोर स्वास्थ्य क्लब, दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन कौशल से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहल की है। इसी क्रम में अब हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब गठित किए जा रहे हैं। उसके बाद इससे जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन

किशोर स्वास्थ्य क्लब का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करना है, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्य, आत्मबल और सकारात्मक सोच को भी विकसित करना है। क्लब में प्रधानाचार्य, महिला व पुरुष शिक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और हर कक्षा से चुने गए 10-10 छात्र-छात्राएं शामिल किए जाएंगे। साथ ही एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड के सदस्य भी क्लब का हिस्सा बनेंगे। किशोर स्वास्थ्य क्लब में युवाओं को पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, नशा मुक्ति, हिंसा से बचाव और जोखिम भरे व्यवहार से दूर रहने जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यह क्लब छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान करें। जहां वे अपनी समस्याएं साझा कर सकें और समाधान पा सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए जा चुके और क्लब गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही छात्र-छात्राएं क्लब की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें