फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कॉल रिसीव करते ही करंट लगने से किशोर की मौत, मोबाइल चलाते वक्त भूलकर भी न करें यह गलती

Wed, 19 Apr 2023 09:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के गांव हत्सा में चार्जिंग पर लगे मोबाइल में करंट उतरने से किशोर की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब किशोर ने कॉल आने पर रिसीव की थी। 
विज्ञापन
Mobile - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब मोबाइल चार्जिंग पर लगा हो, तो भूलकर भी एक गलती न करें। चार्जिंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक ऐसी घटना हुई है, जो दूसरों के लिए सबक है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्सा में चार्जिंग पर लगे मोबाइल में करंट उतरने से किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


गांव हत्सा निवासी नीटू शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र सत्यम अपने पड़ोसी राजवेंद्र के खाली पड़े मकान में दोस्तों के साथ बैठा था। उसने अपना मोबाइल घर में चार्जिंग पर लगा दिया था। उसके फोन पर लगातार कॉल आ रही थीं। सत्यम कॉल रिसीव करने को मोबाइल के पास पहुंचा और जैसे ही मोबाइल को हाथ लगाया कि उसमें आ रहे तेज करंट की वजह से वह छटपटा कर जमीन पर गिर गया। 

विज्ञापन

उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसको निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यम अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें