उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसको निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यम अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।