बदायूं। मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगने के बाद से लापता किशोर का सुराग न लगने पर बड़े भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में उस युवक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिसने किशोर पर मोबाइल फाेन चोरी का आरोप लगाया था।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सिरसाठेर निवासी यादराम पुत्र जयराम ने तहरीर में कहा है कि रामदास पुत्र नैनीराम का सात मार्च 25 को मोबाइल फोन चोरी हो गया था। मोबाइल फोन चोरी का आरोप उसने पांच भाइयों में सबसे छोटे भाई नेमपाल (15) पर लगाया था। उसी दिन से उसका छोटा भाई नेमपाल घर पर किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। रिश्तेदारी में भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ऑनलाइन आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज करा दी गई। अब मिली तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।