शुक्रवार को सुभानिया क्लब और उझानी रॉयल चैलेंजर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। रॉयल चैलेंजर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 159 रन बनाए। टूर्नामेंट में यह स्कोर अब तक सर्वाधिक रहा। टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए जोंटी ने सर्वाधिक 53 रन का सहयोग किया। जवाब में सुभानिया क्लब के बल्लेबाज शुरूआत में ही लड़खड़ा गए। मध्यमक्रम ने मोर्चा संभालने का प्रयास भी किया लेकिन टीम 54 रन पहले ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अजहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सुभानिया का इससे पहले उझानी इंडियन से मुकाबला हुआ। बूंदाबांदी की वजह से टीम 15 ओवर में 87 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। जवाब में उझानी इंडियन ने 10 वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैच फतह कर लिया। इधर, मैच शुरू होने से पहले मंडी सचिव जगत सिंह तेवतिया ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मैच के दौरान खेल भावना का नमूना पेश करने की सलाह दी। टूर्नामेंट चेयरमैन राजन मेंदीरत्ता और अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार भी किया। इस मौके पर मुकेश शर्मा, अरुण अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह, संजू खांन, मोनू शर्मा, रवि मौर्य, सुरजीत तोमर, राजू भूटानी, शंकर गुप्ता, विपिन कुमार और चिजय सक्सेना आदि मौजूद थे।