फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला की मौत के मामले में उझानी पहुंची टीम, दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी के एक निजी अस्पताल में अधिक रक्तस्राव होने पर प्रसूता की मौत होने के मामले में बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। आवश्यक जानकारी न दे पाने पर अस्पताल संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रेवा निवासी मनोज कुमार की पत्नी विनीता को प्रसव के लिए रविवार देर रात बदायूं रोड बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया था। इस दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसको बरेली रेफर कर दिया गया, वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां पर अस्पताल प्रबंधक से बात की। साथ ही अभिलेख मांगे, लेकिन पर अभिलेख नहीं मिल पाने पर, उसको नोटिस दिया गया है। साथ ही जवाब मांगा है। अब जवाब आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला की मौत के मामले में तीन सदस्यीय टीम करेंगी जांच



बदायूं। शेखूपुर रोड स्थित रहनुमा कॉस्मोस हॉस्पिटल में भर्ती प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



शेखूपुर निवासी अमित के अनुसार, पत्नी सुमन (25) को 15 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर रहनुमा कॉस्मोस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षित प्रसव का भरोसा देते हुए करीब 40 हजार रुपये खर्च होने की बात कही थी। परिजनों ने राशि जमा करा दी। उसी दिन ऑपरेशन से सुमन ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद वह अस्पताल में भर्ती रही। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण सुमन की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। वह इस मामले में जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें