फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण विधि के बारे में बताया

Tue, 02 Jun 2015 07:42 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएमएसएन दास कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र पर मंगलवार को बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की कार्यशाला का शुभारंभ प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण के साथ समूहवार क्रमश: डॉ. मनवीर सिंह व डॉ. मुकेश चंद्र की उपस्थिति में हुआ। कार्यशाला में बरेली कॉलेज से आईं डॉ. भारती डोंगरा ने सूक्ष्म शिक्षण विधि के संदर्भ में चर्चा की। साथ ही छात्राध्यापकों को इसकी उपयोगिता के विषय में अवगत कराया। द्वितीय सत्र में डॉ. मुकेश चंद्र और राजवीर सिंह ने पाठ योजना के निर्माण संबंधी जानकारियों छात्राध्यापकों को प्रेषित कराई। तृतीय सत्र में सूक्ष्म शिक्षण विधियों के संदर्भ में डॉ. चंद्र ने छात्राध्यापकों का ध्यान आकर्षित किया। अंतिम सत्र में पाठ्यचर्या एवं अनुदेश पर एक लघु चर्चा श्याम स्वरूप व डॉ. सरला शर्मा ने छात्राध्यापकों के समक्ष प्रस्तुत की। इस मौके पर नेतराम, नदीम, संजीव कुमार शर्मा, अमिता पांडेय, उमाशंकर, रामनिवास, जमुना प्रसाद, रूपाली सोना, संगीता सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें