फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुरानी पेंशन समेत 31 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान मौजूद ​शिक्षक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 31 बिंदुओं को लेकर जिला विद्यालय कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार प्रदेश सरकार से लड़ाई रहा है, क्योंकि शिक्षकों को पता है कि उनकी मांगे सही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12,18,21 की व्यवस्थाओं को दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, जो उनका हक है। उनका हक किसी भी प्रकार से नहीं छीना जा सकता है।
जिला मंत्री आलोक पाठक ने वित्तीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान, शिक्षकों का विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा और ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची तुरंत जारी करने की मांग की है। वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलामंत्री उदयवीर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी भी धरना में पहुंचे। इस मौके पर रमेश चंद्र पांडेय, सत्येंद्र पाल सिंह, मंसूर हुसैन, अवधेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें