फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई आवाज

Wed, 18 Nov 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें उठाईं। इसे लेकर ज्ञापन भी दिया गया। 
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रमाणपत्रों की एसटीएफ जांच का आदेश वापस लेने समेत कई मांगें उठाईं।

विज्ञापन


संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री/जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने के लिए कानून बनाया जाए। शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की एसटीएफ जांच का आदेश निरस्त करने और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील करने की मांग भी की गई। 

शिक्षकों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति, बगैर टीईटी शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के साथ पदोन्नति देने और ब्रिज कोर्स परीक्षा में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग रखी। 
विज्ञापन


इसके अलावा 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान, मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति, विद्यालयों में सफाईकर्मी और चौकीदार की तैनाती तथा शीतकालीन अवकाश में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की गई। विशेष श्रेणी के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की लंबित सूची जारी करने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर जिलामंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
- पुरानी पेंशन बहाली।
- टीईटी से मुक्ति।
- एसटीएफ जांच पर रोक।
- प्रधानाध्यापक पदोन्नति।
- ब्रिज कोर्स परीक्षा छूट।
- प्रोन्नत वेतनमान।
- मृतक आश्रित नियुक्ति।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति।
- शीतकालीन अवकाश में तबादले।
- लंबित स्थानांतरण सूची जारी हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें