फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केंद्र पर जिस स्कूल के छात्र दें परीक्षा, उस स्कूल के शिक्षक की वहां न लगे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिस परीक्षा केंद्र पर किसी स्कूल के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हों, वहां किसी भी हाल उस स्कूल के किसी भी शिक्षक या कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला स्तर के सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा ड्यूटी लगाते समय इस नियम का सख्ती से पालन किया जाए। बोर्ड का मानना है कि इससे परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहेगी। किसी भी प्रकार की अनुचित सहायता या नकल की आशंका नहीं रहेगी।
बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक, अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित स्टाफ की तैनाती पूरी पारदर्शिता से की जाए। यदि किसी केंद्र पर नियमों की अनदेखी कर उसी विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी लगाए जाने की शिकायत मिलती है तो संबंधित शिक्षा अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस लालजी यादव ने कहा कि उन्होंने सभी को बोर्ड के नियमों के बारे में जानकारी दे दी है। अभी कहीं से कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें