फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्व-गणना के काम को लेकर शिक्षक और तहसील प्रशासन आमने-सामने

विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने बीएस
विज्ञापन
बदायूं। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना के काम को लेकर शिक्षक और तहसील प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। शिक्षकों ने तहसील स्तर पर दबाव बनाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम व जिला जनगणना अधिकारी और बीएसए नवीन कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि 16 से 30 नवंबर तक चलने वाली स्व-गणना नागरिकों को स्वयं करनी है, लेकिन तहसीलों में शिक्षकों पर 10, 20 और 35 परिवारों की स्व-गणना पूरी कराने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि काम पूरा होने तक शिक्षकों को तहसील परिसर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा।
बिसौली में करीब 119 शिक्षकों को कार्रवाई के नोटिस दिए गए हैं। बिल्सी में भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दातागंज में अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया गया। संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यालय संचालन, बीएलओ ड्यूटी और अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों के साथ स्व-गणना का दबाव भी झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शिक्षकों के सम्मान का ध्यान रखते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में काम कराने की मांग की।चेतावनी दी कि शिक्षकों के साथ अपमानजनक व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न जारी रहा तो संगठन कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें