फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में रोजगार सेवकों का धरना-प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2015 12:37 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को रोजगार सेवकों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही तीन सूत्री ज्ञापन सौंप पांच दिन में समस्याओं का निस्तारण करने की मांग रखी।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने लंबित मानेदय भुगतान, दस प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के शासनादेश का अनुपालन कराने तथा आर्थिक गणना तथा निर्वाचन ड्यूटी की मांग करते हुए रोजगार सेवकों ने जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोम को ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गांव के विकास के अहम रोल अदा करने वाले रोजगार सेवक मानेदय भुगतान न होने के कारण भुखमरी के कगार पर हैं। जिसका गांव के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा, अगर समस्याओं का निराकरण पांच दिन में नहीं कराया गया तो वह मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में शेरसिंह यादव, संतोष कुमार, शिवऔतार, ओमकार, श्योराज सिंह, गिरीश, भुवनेश, नीलेश, फिरासत, सुधीर कुमार सिंह, रवि यादव, हरीश शाक्य, रामनिवास, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें