फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आटो चालक की पिटाई से शिक्षिका सड़क पर बेहोश, एक को जेल

विज्ञापन
दातागंज के सुखौरा चौराहे पर मारपीट में बेहोश शिक्षिका के मुंह पर पानी छिड़कती युवती। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। सुखौरा चौराहे पर स्कूल से दो बहनों को लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक में ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर ऑटो चालक ने अपने भाई व साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी एक बहन को बेरहमी से पीटा। इससे वह बेहोश हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को एक आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिल्कि तारूपुर निवासी मेवाराम ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बहनें एक जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाती है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह दोनों बहनों को बाइक से घर ला रहा था। रास्ते में ऑटो चालक रोहताश ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बहनों के साथ बाइक से सड़क पर गिर गए। उन्होंने ऑटो चालक को आवाज से देकर बुलाया। इस पर वह ऑटो से उतरकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर मारपीट करने को आमादा हो गया।
आरोप है कि रोहताश ने अपने भाई नितिन व साथी अंकित और चंद्रपाल को बुला लिया। सभी हाथ में लाठी डंडे लेकर आ गए। उन लोगों ने उसे और बहनों को बेरहमी से पीटा। मारपीट में उसकी शिक्षिका बहन सोमवती बेहोश हो गई। मारपीट होता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में रोहताश समेत चार के खिलाफ मारपीट व टक्कर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को जेल भेजा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें