फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीच सड़क पर टीबी के मरीज की मौत, पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। अटल चौक पर एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी वीरपाल (50साल) पुत्र नोनीहाल अपने भाई छत्रपाल के साथ नगर में दवा लेने आए थे। बताया जा रहा है कि वीरपाल टीबी की बीमारी से पीड़ित था। नगर में अटल चौक पर वीरपाल पानी पीने के लिए गए। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के भाई छत्रपाल ने परिजनों को सूचना दी तथा पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें