फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में ताऊ और तहेरी भाभी को गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 13 Aug 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गांव दूदेनगर में सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक ने अपने ताऊ और तहेरी भाभी को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




ग्राम दूदेनगर निवासी खालिद का कहना है कि सोमवार दोपहर उसके भाई नन्हे और चचेरे भाई हसन नवी के बीच शराब के नशे में गाली-गलौज हो गई थी। दोनों को समझाकर शांत करा दिया गया था। उसके बाद हसन नवी वहां से चला गया और फिर रात करीब नौ बजे अपने दो दोस्तों के साथ लौटकर आया। वह उनके घर के सामने गली में आकर खड़ा हो गया। उसके नजदीक में ही खालिद के चाचा यानी हसन नवी के ताऊ अहमद रसूल (73) खड़े थे। उसे देखकर खालिद की पत्नी रिहाना (30) उन्हें खाना खाने के लिए गली में बुलाने आई।
आरोप है कि तभी हसन नवी ने अपने ताऊ अहमद रसूल और तहेरी भाभी रिहाना को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्हें देखकर आरोपी और उसके साथी ही मौके से भाग गए। अहमद रसूल के कनपटी पर गोली लगी है जबकि रिहाना के जांघ में गोली लगी है। परिवार वालों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। दोनों को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे सीओ शक्ति सिंह जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने घायलों की हालत देखी और मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें