फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैलगाड़ी से टकराई टाटा मैजिक, बालिका की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
मोनिका ।
विज्ञापन
सहसवान। बदायूं-दिल्ली मार्ग पर बुधवार सुबह ज्वालापुर गांव के नजदीक टाटा मैजिक के चालक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में मोनिका (10) की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। वह गेहूं की गहाई कराके बैलगाड़ी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी विजेंद्र, उनकी पत्नी कविता और 10 वर्षीय बेटी मोनिका सोमवार अपराह्न करीब 11 बजे बैलगाड़ी से खेत से लौट रहे थे। दरअसल, सुबह उन्होंने अपने खेत पर गेहूं की गहाई कराई थी। इसलिए दंपती बैलगाड़ी लेकर खेत पर गए थे। उनकी बैलगाड़ी में गेहूं की बोरियां लदी थीं।
बताते हैं कि जैसे ही उनकी बैलगाड़ी बदायूं-दिल्ली मार्ग पर गांव के नजदीक पहुंची कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई टाटा मैजिक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक को अपने कब्जे में ले लिया। उसका चालक पकड़ लिया गया है। उसके बाद पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


पतौरा गांव के पास बाइक फिसलने से दो लोग जख्मी



उझानी। कादरचौक रोड पर पतौरा गांव के पास बाइक फिसल जाने से दो लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार प्रात: नौ बजे हुआ।



बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी मित्रपाल (70) की उसहैत क्षेत्र के गांव टिकरी में रिश्तेदारी है। घर लौटने के लिए वह रिश्तेदार छोटेलाल (45) के साथ बाइक से चले। रास्ते में पतौरा गांव के पास छोटेलाल की बाइक असंतुलित हो गई। बाइक फिसलते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट नहीं लगाने की वजह से दोनों के सिर में चोट आई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद एंबुलेंस के जरिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें