फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टनकपुर-कासगंज पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन आज से नहीं चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले मेला शुरू होने पर चलाई गई थी एक जोड़ी ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कासगंज और टनकपुर के बीच चलने वाली मां पूर्णागिरि स्पेशल ट्रेन पर बृहस्पतिवार से ब्रेक लग जाएगा। रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया है, इसके पीछे यात्रियों की संख्या में गिरावट बताई गई है। एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन करीब चार महीने पहले शुरू की गई थी।
मेला स्पेशल ट्रेन संख्या- 05452 रोजाना शाम को टनकपुर से कासगंज जाती थी तो कासगंज से तड़के संख्या- 05451 टनकपुर जाती थी उत्तराखंड में मां पूर्णागिरि मेला शुरू होने पर इसका संचालन शुरू किया गया। पूर्णागिरि दर्शन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों के लिए मेला स्पेशल ट्रेन काफी मुफीद साबित हुई, लेकिन पिछले आठ-नौ दिनों से यात्रियों की संख्या में गिरावट आने के बाद रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अफसरों ने समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंडल प्रबंधक (परिचालन) ने आदेश जारी कर मेला स्पेशल ट्रेन संख्या- 05451 और 05452 को 22 जून से बंद करने का निर्णय लिया।
-
मेला स्पेशल का रात में इंजन फेल, सुबह नगरिया से हुई लेट
टनकपुर-कासगंज मेला स्पेशल ट्रेन संख्या- 05452 मंगलवार रात करीब आठ बजे अपने निर्धारित समय पर उझानी स्टेशन पर आई। इसके बाद ट्रेन वितरोई स्टेशन पार करती, उससे पहले ही इंजन फेल हो गया। काफी देर तक इंजन सुचारू नहीं हुआ तो कंट्रोलर के आदेश पर मानपुर नगरिया से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके चलते ट्रेन करीब दो-ढाई घंटा लेट रही। यही नहीं, कासगंज से चलकर टनकपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या- 05451 कासगंज से सही समय पर चली, लेकिन मानपुर नगरिया में अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर 16 मिनट खड़ी रही। उझानी में छह बजकर 14 मिनट के स्थान पर छह बजकर 30 मिनट पर आई।
-
ट्रेन संख्या- 05451 और 05452 को यात्रियों की संख्या में गिरावट आने के कारण बृहस्पतिवार से बंद करने का निर्णय किया है।
- केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक, उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें