मंदिर की स्थापना दिवस पर कवि नरेंद्र गरल को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित पंचमुखी सिद्धबली हनुमान बाबा मंदिर के 19वें स्थापना के पहले दिन यहां कलश पूजन के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही धार्मिक और सामाजिक सरोकारों में अहम भूमिका निभाने वालीं 31 प्रतिभाओं को कल्याणकारी हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि शांति सद्भाव और सामंजस्य के लिए धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए। पंचमुखी सिद्धबली हनुमान बाबा का मंदिर पूरे नगर को प्रेरणा प्रदान करता है। अध्यक्षता कर रहे गीतकार नरेंद्र गरल ने काव्य पाठ कर पंचमुखी हनुमान बाबा की कृपा सभी पर बनी रहने के लिए सुंदर पंक्तियों का वाचन किया। इस मौके पर पूर्व ईओ रामप्रकाश गुप्ता, जगदीश चंद्र शर्मा, रजनीश शर्मा, पंडित बनवारीलाल शर्मा, अंबुज वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। संवाद