ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता अजय पाल सिंह साथ में अन्य। स्रोत स्वयं
बदायूं। ताइक्वांडो खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने सातवें राष्ट्रीय सिख गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 20 व 21 दिसंबर को नई दिल्ली में हुई।
जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष मेहंदी रत्ता ने बताया कि अजय पाल सिंह ने सीनियर वर्ग टीम पूमसे स्पर्धा में टेक इक-7 व पूमसे टेबेक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही अजय पाल सिंह का चयन द्वितीय सिख एशियन गेम्स के लिए हो गया है। संवाद