फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राम विवाह को लेकर सजाई झांकियां, आज निकाली जाएगी श्रीराम बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में भगवान श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली जाएगी। रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। बृहस्पतिवार शाम चार बजे से शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर से गांधी ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामलीला महोत्सव कमेटी के अलावा पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से श्रीराम बरात की शुरुआत बिरुआबाड़ी मंदिर से होगी। इसके बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी ग्राउंड पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम बरात में भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
बताया कि शहर के अलावा आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग श्रीराम बरात देखने के लिए आते हैं। आयोजन को लेकर पुलिस के साथ-साथ प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, डीएम अवनीश राय ने श्रीराम बरात के मद्देनजर बृहस्पतिवार को आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


यहां से गुजरेगी श्रीराम बरात
श्रीराम बरात शाम चार बजे बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होगी। पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, एसबीआई, लावेला चौक होते हुए गांधी ग्राउंड के पश्चिम द्वार रात तक पहुंचेगी।

श्रीराम बरात को लेकर तैयारी जोरों पर है। इस बार छत्तीसगढ़ का धुमाल बैंड, राजस्थान का घूमर कालबेलिया डांस, हरियाणा का ढोल, इस्कॉन के भक्त के अलावा आगरा, हाथरस, नजीमाबाद से स्वचलित झांकियां भी आ रही हैं। -अरविंद कांत, अध्यक्ष, श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम बरात के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए शहर में 3 क्षेत्राधिकारी, 11 निरीक्षक, 28 उपनिरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 101 आरक्षी, 1 ट्रैफिक उपनिरीक्षक, 8 ट्रैफिक असिस्टेंट उपनिरीक्षक और एक फायर टीम की तैनाती की गई। इसके साथ राम बारात की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें