फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना अनुमति के चल रहा था स्वीमिंग पूल, 12 साल का बालक डूबा, बरेली रेफर

Tue, 18 Jun 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिसौली में किशोर को एंबुलेंस में ले जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे के बुधबाजार में बिना अनुमति के चल रहे स्वीमिंग पूल में सोमवार दोपहर बालक का डूब गया। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कौआ टोला निवासी हसन अली (12) पुत्र मुजाहिद अली सोमवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ बुधबाजार के स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक डूब गया। जब वह दिखाई नहीं दिया तो उसके दोस्त ने आवाज लगाई। जब स्वीमिंग पूल में तलाश किया तो बाहर निकाला गया। सभी लोग मिलकर उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां इसकी सूचना पर हसन के परिवार वाले भी पहुंच गए। डॉक्टर ने हालत देखकर उसे बरेली रेफर कर दिया। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
उसके परिवार वालों ने स्वीमिंग पूल पर हंगामा किया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार वालों को जैसे-तैसे शांत किया। उसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


स्वीमिंग पूल बिना अनुमति के चल रहा था। इसकी जांच कराई जा रही है। टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें कार्रवाई होगी।- कल्पना जायसवाल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें