फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी की दो टूक: बोला- विधायक के आवास पर हूं, काम पर नहीं आऊंगा, अधिकारी ने गंदगी देख मिलाया था फोन

Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

सफाई कर्मी ओमप्रकाश को करीब चार महीने पहले बर्खिन गांव में तैनाती के दौरान सस्पेंड भी किया जा चुका है। वहां के प्रधान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। अब प्रधान रामकिशन ने सफाई कर्मचारी की शिकायत डीएम से की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव में गंदगी फैली देख एडीओ ने सफाई कर्मी को बुलाने के लिए फोेन दिया तो उसने दो टूक कह दिया कि वह विधायक के आवास पर है और गांव नहीं आ सकता। एडीओ ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। एक विधायक के नाम पर धमकाने के मामले में इस सफाई कर्मी पर पहले भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


मामला सालारपुर ब्लॉक के आजमगंज मढ़िया गांव का है। इस गांव में 15 नवंबर को सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश शाक्य की तैनाती की गई थी। तैनाती के बाद से आज तक वह गांव नहीं पहुंचा। शनिवार को सदर विधायक महेश गुप्ता को गांव में कुछ विकास कार्यों के लोकार्पण करने थे। अधिकारियों ने विधायक के पहुंचने से पहले गांव में सफाई कर्मचारियों की एक टीम भेजी थी लेकिन गांव के लोगों ने टीम को सफाई करने से रोक दिया। ग्रामीण गांव में तैनात सफाई कर्मचारी को बुलाने की मांग करने लगे।

टीम ने मामले की जानकारी सालारपुर एडीओ पंचायत खालिद अली को दी। एडीओ ने सफाई कर्मचारी से फोन पर बात की तो उसने उनसे भी एक विधायक का नाम लेकर दो टूक कह दिया कि वह उनके आवास पर है और गांव में सफाई करने नहीं आएगा।
विज्ञापन

बताते हैं कि ओमप्रकाश को करीब चार महीने पहले बर्खिन गांव में तैनाती के दौरान सस्पेंड भी किया जा चुका है। वहां के प्रधान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। अब प्रधान रामकिशन ने सफाई कर्मचारी की शिकायत डीएम से की है। एडीओ पंचायत खालिद अली का कहना है सफाईकर्मी की काफी समय से शिकायतें आ रही है। इस बारे में भी उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें