फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वामी ब्रह्मानंद के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत

विज्ञापन
स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी की 131वीं जयंती समारोह में मंचासीन अति​थि व मौजूद लोग। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा स्वामी ब्रह्मानंद महाराज का 131वां जयंती समारोह बदायूं क्लब में श्रद्धा से मनाया गया। रविवार को हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने की।
विज्ञापन

इस दौरान राजू भैया ने कहा कि बदायूं के इतिहास में लोधी समाज द्वारा स्वामी जी की जयंती पर इतना भव्य आयोजन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि सांसद रहते हुए स्वामी जी ने जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा, स्वामी जी ने अपने कार्यकाल में कभी भी धन-संपत्ति को हाथ तक नहीं लगाया। वे स्वयं भोजन नहीं बनाते थे, जो भी भोजन कहीं से मिल जाए, उसे स्वीकार कर लेते थे। वे पूर्ण रूप से तपस्वी और समाजहित में समर्पित थे।
राजू भैया ने बताया कि स्वामी जी ने राठ क्षेत्र में लगभग 3000 एकड़ भूमि पर एक महाविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया। अब अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के बैनर तले उस महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वामी जी के तप, त्याग और सादगी से प्रेरणा लेनी चाहिए। सभा को पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, प्रदेश प्रचार मंत्री कुलदीप राजपूत, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, विधायक सीपी सिंह लोधी, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, जिला महामंत्री नीरज राजपूत, यशवीर सिंह लोधी, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, विजेंद्र सिंह लोधी, आनंद लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें