फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के 13 संदिग्ध मरीज मिले

Thu, 26 Feb 2015 12:19 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी क्षेत्र के गांव सिरसौली के नफीस की स्वाइन फ्लू से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। बुधवार को गांव में हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, तो यहां 13 लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें पांच संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। हालांकि इनका इलाज कर रहे डॉ. हरपाल सिंह और डॉ. आंशू अग्रवाल स्वाइन फ्लू होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिरसौली के नफीस (34) को बुखार आने पर परिवार वाले 17 फरवरी को जिला अस्पताल लाए थे। यहां से उनको 20 फरवरी को बरेली रेफर कर दिया गया था। बिसौली के एक निजी अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर्स ने इनको स्वाइन फ्लू की पुष्टि की थी। इलाज के दौरान 24 फरवरी को नफीस की मौत हो गई। चार साल के बाद जिले में स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में सिरसौली में टीम को भेजा गया। बुधवार को उझानी सीएचसी प्रभारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने टीम के साथ गांव में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां शिस्ता (30), फरीद (60), गुंजा देवी (30), जीशान (4), वीरपाल (36), सावित्री (50), शबाना (14), समरीन (12), ताराना (10), इकरा (3), मुजाहिद (10), आलिया (4), नदीम (35) में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चार लोगों को भर्ती कर लिया गया है। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से काबू में है। रोकथाम के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।

गांव में हेल्थ कैंप लगाया गया था। यहां एक दर्जन लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। जांच के बाद पता लगा कि यह स्वाइन फ्लू नहीं है। संक्रमण की रोकथाम में एहतियातन सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. दीपक कुमार सक्सेना, सीएमओ

अलापुर में दवा पिलवाने की मांग
अलापुर। स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका से लोग भयभीत हैं। क्षेत्र के लोगों ने डीएम से नगर में कैंप लगाकर दवाई पिलवाने की मांग की है।

ककराला में चला सफाई अभियान
ककराला। स्वाइन फ्लू की दस्तक के बीच नगर पालिका ने नगर में सफाई अभियान अभियान चलाया। चेयरमैन महबूब सकलैनी के निर्देशन में नगर में फॉगिंग कराई गई। चेयरमैन ने पालिका कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें