फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष और एक लेडी डॉक्टर को स्वाइन फ्लू

Thu, 05 Mar 2015 12:03 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष और एक लेडी डॉक्टर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। उनकी जांच के बाद पुष्टि भी हो गई है। लेडी डॉक्टर को इलाज के लिए परिवार वाले दिल्ली ले गए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में ही चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत सामान्य मान रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों उझानी ब्लाक के गांव सिरसौली के नफीस की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। इसके बाद से जिले के लोग खौफजदा हैं। स्वाइन फ्लू के दो ताजा मामले सामने आए। दो दिन पहले बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांतिकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए थे। उनकी लार को जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजा गया था। बुधवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में इनको स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई है। दूसरा मामला बिनावर पीएचसी पर तैनात लेडी डॉक्टर हुमा खान का है। डॉ. हुमा खान बरेली से अप-डाउन करती हैं। चार दिन पहले इनको स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखे तो जांच कराई गई। इनको भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। परिवार वालों ने डॉ. हुमा खान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है।

बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. क्राति कुमार पिछले दिनों लखनऊ गए थे। वहां से वापस आने पर उन्होंने स्वाइन फ्लू के लक्षण महसूस किए। उनके सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। डॉ. हुमा खान का मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दीपक कुमार सक्सेना, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें