फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के विरोध में डाक कर्मियों ने धरना दिया

Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्मचारी हितों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष का ऐलान
पीएमजी ने दो कर्मचारियों को कर दिया था सस्पेंड
 डिप्टी पोस्टमास्टर मुकुट सिंह और बाबू ओम प्रकाश को निलंबित करने के विरोध में डाककर्मियों ने रविवार को धरना देकर पीएमजी के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों साथियों को बिना किसी वजह सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी बहाली के लिए कर्मचारियों ने आंदोलन आगे बढ़ाने का ऐलान भी किया।
डाक विभाग के पीएमजी आरकेवी सिंह के आदेश पर मुख्य डाक अधीक्षक अरविंद शर्मा ने शनिवार को पोस्टमास्टर मुकुट सिंह और बाबू ओम प्रकाश को सस्पेंड कर दिया था। इससे डाक विभाग के कर्मचारियों में गुस्सा है। रविवार को कर्मचारियों ने मुख्य डाक घर में धरना देकर निलंबन रद्द करने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा पीएमजी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के सचिव आरके लाल ने कहा पीएमजी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। कर्मचारी संघ अब खामोश बैठने वाला नहीं है। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के सचिव अनिल यादव ने कहा पीएमजी कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के सचिव राकेश सक्सेना ने कहा कि कर्मचारियों के हित की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। इस मौके पर लक्ष्मी राठौर, सियाराम, राधेश्याम मौर्य, रवेंद्र पाल, रामबाबू अखिल गुप्ता, महिपाल सिंह, लखपत सिंह, राजेश कुमार यादव, हरपाल सिंह, मुकुट सिंह, शिखा राठौर, ओम प्रकाश, पंकज शर्मा, संदीप शर्मा, आरके शर्मा, सुनीता सक्सेना, हेतरात वर्मा, सुधीर कुमार, वीके सिंह, सुरेंद्र पाल गुप्ता, राहुल कुमार, आशु सक्सेना, शिवम सक्सेना, कुलदीप कुमार, चंद्रपाल, चेतन  सिंह, अश्विनी कुमार, देवेश शुक्ला, शिशुपाल सिंह, देशराज सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें