फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी डाक कर्मियों के निलंबन की मियाद बढ़ी

Wed, 12 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग में खातेदारों के एटीएम कार्ड चोरी करने के बाद उनके खातों से 71.26 लाख रुपये के गबन के मामले में आरोपी डाक विभाग के कर्मचारियों के निलंबन की मियाद बढ़ा दी गई है। आरोपी 13 कर्मचारियों को 90 दिन के लिए निलंबित किया गया था। इसे बढ़ाकर अब 180 दिन कर दिया गया है। 
विज्ञापन

डाक विभाग में जुलाई के पहले सप्ताह में घोटाला सामने आया था। मामले में सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी एस. गुडवा ने डिप्टी पोस्टमास्टर अखिलेश पुत्र ओम प्रकाश और बैंक सहायक अखिलेश पुत्र रामविलस के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में प्रथम दृष्टया डाककर्मी श्रीकांत, एके गुप्ता, अरविंद वर्मा और जेके गर्ग को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया। विभाग के एएसपी कृष्णचंद्र के नेतृत्व में पांच सदस्यों की जांच टीम बनाई गई। इसमें नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, लक्ष्मण सिंह और सीआई विकास सोनी को शामिल किया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर पोस्ट मास्टर जनरल बरेली ने सहायक डाक अधीक्षक कृष्ण चंद्र, प्रभारी पोस्ट मास्टर सुनृता गुप्ता, लिपिक जाबिर, सहसवान के पोस्टमास्टर अजय यादव, निरीक्षक आरबी सिंह और पंकज को सस्पेंड कर दिया। जांच में पता लगा कि घोटाला में सुनृता गुप्ता की आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया था। निलंबित किए गए सभी 13 लोग के निलंबन की अवधि को बढ़ाकर अब 180 दिन कर दिया गया है। आमतौर पर निलंबन के बाद 90 दिन के भीतर कर्मचारी को बहाल किया जाना चाहिए। निलंबन की अवधि बढ़ने के बाद कर्मचारियों की बहाली लटक गई है। 
विज्ञापन


पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच चल रही है। इस मामले में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर ही पूरी कार्रवाई की जा रही है।-अरविंद कुमार शर्मा, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें