फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निलंबित किए दरोगा का आरोपी के साथ फाेटो वायरल

विज्ञापन
दरोगा धर्मेंद्र के साथ आरोपी अजय प्रताप सिंह लाल शर्ट में। स्रोत- सोशल मीडिया - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
विज्ञापन
बदायूं। दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह को मूसाझाग थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र समेत थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अफसरों का सरंक्षण प्राप्त था। अब आरोपी व इस मामले में निलंबित किए गए दरोगा धर्मेंद्र का एक साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।संवाद
विज्ञापन



प्लांट कर्मी की ओर से दर्ज हुई रिपोर्ट
बदायूं। बृहस्पतिवार को डबल मर्डर की घटना के संबंध में एचपीसीएल प्लांट कर्मी जीशान अंसारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद

अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे सुधीर गुप्ता

बदायूं। सुधीर गुप्ता अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। नोएडा में घर पर रह रहे उनके पिता 92 साल के हैं, जो इस समय बीमार हैं। उनकी पत्नी अपने इकलौती बेटे के साथ बृहस्पतिवार की रात पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी ने पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि दिनदहाड़े हुई घटना बड़े अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। संवाद
विज्ञापन



हर्षित पिता के पिता का आरोप- कंपनी के अफसर भी साजिश में शामिल
बदायूं। हत्या का शिकार हुए उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को हुई घटना की साजिश में एचपीसीएल कंपनी के अफसर और कर्मचारी भी शामिल हैं। बोले- उन्हीं के कहने पर उनके बेटे को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। पूरनपुर से रात को यहां पहुंचे सुशील मिश्रा ने मीडिया को बताया सुधीर गुप्ता आरोपी से इतना प्रताड़ित हो गए थे कि उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया। एक अप्रैल को वह कार्यमुक्त भी हो जाते। उन्होंने कहा कि कंपनी के एक आला अफसर सहित पूरा स्टाफ इस साजिश में शामिल है। अजय प्रताप सिंह तो एक छोटा सा प्यादा है, जबकि इसके पीछे मास्टरमाइंड कई और लोग हैं। उन्होंने चार कर्मचारियों के नामों का उल्लेख करते उनके मोबाइल जब्त करने की प्रशासन से मांग की। बोले, मोबाइल फोन की जांच से ही असलियत सामने आएगी। प्लांट की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जब गेट पर सात-सात सुरक्षाकर्मी तैनात थे तो आरोपी अंदर कैसे पहुंच गया। बताया कि उनके बेटे और सुधीर गुप्ता ने सात दिन पहले डीएम व एसपी से मिलकर सुरक्षा मांगी थी, तब भी उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। कहा कि यदि सुरक्षा मिल गई होती तो दोनों जिंदा होते। संवाद
विज्ञापन


वीरेंद्र बने मूसाझाग थाना प्रभारी
बदायूं। एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर को मूसाझाग थाने का प्रभारी बनाया है। अभी तक यह एसएसपी के पीआरओ थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें