राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सुशांत, नीलम। स्रोत- स्वयं
बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विकास क्षेत्र से दो-दो प्रतिभागियों ने कक्षा-शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईसीटी और नवीन तकनीकी विधाओं को प्रस्तुत किया। इसमें से स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद से दो शिक्षक चयनित किए गए हैं। इनमें संविलियन विद्यालय परसिया के सहायक अध्यापक सुशांत सक्सेना और प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर की सहायक अध्यापक नीलम रानी हैं। चयनित दोनों शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन देने के लिए जनपद से भेजा जाएगा। संवाद