फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मॉडल के रूप में पहचाना जाएगा बदायूं

Tue, 14 Jul 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि जिले के विकास की जिम्मेदारी सांसद धर्मेंद्र यादव निभा रहे हैं। आने वाले समय में जिला पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रूप में पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर युवाओं का कर्तव्य है कि आपसी तालमेल बनाकर अधिक से अधिक समाजवादियों को जीत दिलाएं।
विज्ञापन

 जिला महासचिव प्रभात अग्रवाल ने कहा कि कुछ नए पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है। उनसे उम्मीद है कि सभी समाजवादी साथी सक्रिय होकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। जो भी कार्यकर्ता संगठन में निष्क्रियता दिखाएगा उसे पदमुक्त किया जाएगा। संचालन शबाब चौधरी ने किया।
बैठक में प्रदेश सचिव युवजन सभा नवनीत गुप्ता, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी नत्थूराम कश्यप, शराफत हुसैन, अवधेश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, विजय यादव, दीपक किशोर शर्मा, ईशपाल यादव, प्रदीप पाराशरी, राहुल गुप्ता, राजीव यादव, संतोष यादव, कैफी जैदी, कृष्णवीर सिंह यादव, कुंवरपाल सिंह, हरभान सिंह, शरद वाल्मीकि, अवधेश शर्मा, ओपी. शर्मा, रिहान गाजी, जौंटी वाल्मीकि, आदित्य भारद्वाज, सुभाष कश्यप, राजू कश्यप, संदीप गुप्ता, मो. फीरोज, मो. जफर, हैदर अली, लटूरी सिंह, सुमित पाठक सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें