फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जामा मस्जिद के बाहर सपा नेताओं के समर्थकों में नोकझोंक

विज्ञापन
21बीडीएन15-अलविदा की नमाज के बाद जामा मस्जिद चौक पर सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोक होती हुई।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जामा मस्जिद के बाहर अलविदा की नमाज के बाद दो सपा नेताओं के समर्थकों में जमकर तकरार हुई। उनके बीच गालीगलौज और धक्कामुक्की भी हुई, इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान वहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। विवाद होने पर अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सपा नेता पूर्व विधायक आबिद रजा और फखरे अहमद शोबी अलविदा की नमाज पर अपने समर्थकों के साथ जामा मस्जिद पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जामा मस्जिद के बाहर काफी भीड़ थी। वहां सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी आलोक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
लोग अलविदा की नमाज पढ़कर जामा मस्जिद से बाहर निकल रहे थे और सपा नेताओं को मुबारकबाद दे रहे थे। ज्यादा भीड़ देखकर पुलिस ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को पीछे हटने को कहा था लेकिन वह पीछे हटते, इससे पहले दोनों के समर्थकों में नोकझोंक होने लगी। उन्होंने एक-दूसरे के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बाद में दोनों नेता भी आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे को खूब खरीखोटी सुनाई। चर्चा है कि दोनों ही नेता नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं लेकिन सपा की ओर से किसी का टिकट घोषित नहीं किया गया है। यहां ज्यादा दावेदारों की संख्या होने से टिकट फाइनल होने का मामला अटका हुआ है।
इस वजह से दोनों नेताओं के बीच मामला और गर्मा गया। यह देख सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट बीच में आ गए। उन्होंने पुलिस बल की सहायता से भीड़ को हटवाया। बाद में दोनों नेताओं को समझाकर मामला शांत कराया।
- हमसे कोई बात नहीं हुई है। वहां हमारे समर्थक मौजूद थे। उनसे अभद्रता की गई थी। मामला शांत हो गया है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। - आबिद रजा, पूर्व विधायक

- पूर्व विधायक ने हमारे समर्थक के साथ अभद्रता की। इससे मुझे बीच में बोलना पड़ा। अब वह समझ रहे हैं कि हमारी वजह से उनका टिकट नहीं हो पा रहा है। हम भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। - फखरे अहमद शोबी, सपा नेता

21बीडीएन15-अलविदा की नमाज के बाद जामा मस्जिद चौक पर सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोक होती हुई।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें