फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज हवा से शहर और ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार रात में तेज हवा और बारिश की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, शहर में कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में गुल हुई आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर बाद ही ठीक हो पाई।
विज्ञापन


रात में तेज हवा और बारिश के कारण बाधित हुई विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। बारिश बंद होने के बाद सप्लाई शुरू भी कर दी गई, इसके बाद भी हर बार 10 से 15 मिनट के लिए बिजली गुल होती रही। शहर के नेकपुर, आदर्श नगर, सिविल लाइंस क्षेत्र के लोग ट्रिपिंग की वजह से परेशान रहे।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह तार टूटने की वजह से बिजली गुल हो गई। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश में कई जगह लाइन खराब होने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद हर जगह आपूर्ति दुरुस्त करा दी गई।
विज्ञापन


उसावां-ककराला लाइन में फॉल्ट से 18 घंटे गुल रही ककराला की आपूर्ति
ककराला। बुधवार रात तेज हवा और आंधी के कारण उसावां-ककराला 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे ककराला कस्बे में 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार देर शाम अचानक तेज हवा चलने से उसावां से ककराला आने वाली मुख्य 33 केवी लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से तार टूट गए। लाइन में फॉल्ट आने के बाद 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ककराला से जुड़े सभी फीडर बंद हो गए। लगभग 18 घंटे में मरम्मत कार्य पूरा हो सका है। तब आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद


फैजगंज सहित 24 गांव में 18 घंटे गुल रही बिजली
फैजगंज। फैजगंज बेहटा सहित आसपास के 24 गांव में बुधवार की रात आठ बजे से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक कुल 18 घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र भी अंधेरे में डूबा रहा। दोपहर दो बजे के बाद विद्युत कर्मी लाइन ठीक कर पाए। लोगों का कहना है कि 33 केवी लाइन पेड़ों के बीच से होकर आ रही है। जरा सी तेज हवा चलने पर फॉल्ट हो जाता है। संवाद


करेंगी ग्रामीण फीडर की आपूर्ति रही बाधित

दबतोरी। बुधवार की शाम तेज हवा चलने के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जो बृहस्पतिवार दिन में भी आती-जाती रही। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र से करेंगी ग्रामीण फीडर को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति बुधवार की रात आठ बजे से बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक मुश्किल से चार घंटे ही मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें