फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुंदरायन गोशाला बंद, किसानों की फसल चर रहे गोवंश

विज्ञापन
कादरचौक के सुंदरायन की गोशाला में बंधे पशु। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। ग्राम पंचायत सुंदरायन की गोशाला बंद है। इस वजह से क्षेत्र के किसानों की फसल गोवंश चर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। सुंदरायन ग्राम पंचायत में गोशाला बनी है। कुछ दिन तक इसमें आवारा गोवंश रखे गए। उस समय आसपास के किसानों को फसल सुरक्षा की कोई चिंता नहीं थी। क्षेत्र के आवारा गोवंश जहां मिलते थे। इसी गो-शाला में बांध दिए जाते थे। अब वह बंद है। यहां लोग अपनी भैंस बांधने लगे हैं। हजारों रुपये खर्च करके इसके चारों ओर कराई गई तारकशी भी गायब है। सुंदरायन गांव के आसपास आठ गांवों के किसान गोशाला बंद होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रधान की लापरवाही से गोशाला बंद हुई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। गोशाला संचालित नहीं होगी तो इसको शासन की सहायता भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

-शिवकुमार, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें