फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से नहीं निकला सूरज

Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
उफ! ये सर्दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दो दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। सोमवार शाम से शुरू हुईं हल्की सर्द हवाएं मंगलवार को भी जारी रहीं। मंगलवार को दोपहर बाद में हलकी बरसात ने मौसम में ठंड को और बढ़ा दिया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। 
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह हलकी हवाओं के साथ हलका कोहरा छाया था। जो दिन चढ़ते ही हट गया, लेकिन आसमान में छाए काले बादलों ने पूरा दिन सूर्य देवता को बाहर नहीं आने दिया। सोमवार को तापमान में भले ही गिरावट दर्ज न की गई हो, लेकिन ठंड का कहर बदस्तूर जारी था। इसका असर मंगलवार को पूरी तरह से नजर आया। लोग सुबह से ही अपने घरों में ही दुबके बैठे रहे। जरूरी कामकाज के लिए निकले लोग ज्यादा गर्म कपड़े पहने नजर आए। ठंड ने गरीब और बेसहारा लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। इस कड़ाके की ठंड में खास कर झुग्गी झोपड़ी में गुजर बसर करने वाले लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें