बदायूं। निजी कान्वेंट विद्यालयों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी समर कैंप लगाए जाएंगे। समर कैंप 20 मई से एक जून तक चलेंगे। बीएसए ने सभी बीईओ को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
जिले में 2158 परिषदीय विद्यालयों में 2.79 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों को भी निजी स्कूलों की तरह बेहतर शिक्षा देने का प्रयास चल रहा है। इसी क्रम में जिलेभर में समर कैंप आयोजित होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही जीवन कौशल विकसित करना है। शिविर में हर दिन डेढ़ घंटे तक बच्चे रहेंगे। इसके बाद उन्हें गुड़, चिक्की, लड्डू आदि बच्चों भी खिलाया जाएगा।
नए दोस्त बनाने का मिलेगा मौका
समर कैंप में बच्चों को दूसरे स्कूल के बच्चे भी मिलेंगे। इसमें वह अपने नए दोस्त बनाकर उनके साथ अपनी गतिविधियों को भी साझा कर सकेंगे।
- शासन की ओर से समर कैंप लगाने के आदेश मिले हैं। इस संबंध में बीईओ को आदेश जारी कर दिए गए हैं। 20 मई से एक जून तक कैंप चलेंगे। इसमें बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखा जाएगा।
- वीरेंद्र कुमार, बीएसए