फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप: पहले दिन रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता

विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल खुनक में रस्साकसी खेलतीं विद्यालय की छात्राएं। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 653 उच्च व प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक के 47 विद्यालयों में समर कैंप का शुभारंभ बुधवार से हो गया है। इस मौके पर परिषदीय के 40 हजार और माध्यमिक के 4200 बच्चे समर कैंप में शामिल हुए। इस दौरान योग, खेलकूद और कई प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


समर कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट, योग, नृत्य, गीत संगीत व खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। माध्यमिक के स्कूलों में समर कैंप के पहले दिन योग, ध्यान, सूर्य नमस्कार व छात्र-छात्राओं को समूह में विभाजित क रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ पारंपरिक लोकनृत्य और कलाओं में पारंगत किया जाए। उन्होंने कहा की खेल-खेल में नौनिहालों का कौशल भी निखरेगा। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 15 जून तक सुबह सात बजे से 10:30 बजे तक चलने वाली पाठशाला के संचालन की जिम्मेदारी अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को दी गई है। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहयोग करेंगे। बताया कि समर कैंप में बच्चों को मौसमी फल, खीरा, ग्लूकोज बिस्किट, मूंगफली, नमकीन भी दी गई।

मैं हूं लेखक नाटक का किया मंचन
राजकीय हाई स्कूल खुनक में समर कैंप के पहले दिन योग, ध्यान, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम के साथ लोकगीत एवं मैं हूं लेखक के अंतर्गत नाटक लिखकर उसका मंचन किया गया। इसके बाद ढ़ोलक के साथ कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण हुआ। इसी तरह श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सात दिवसीय समर कैंप के शुभारंभ में प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा कि इसके माध्यम से छात्रों के अंदर विद्यमान विविध विधाओं का प्रकटीकरण होता है। कैंप के पहले दिन डांस, ढोलक वादन, कंप्यूटर, मेहंदी, कला, ताइक्वांडो व क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों में रुचि महेश्वरी, दीक्षा गोस्वामी रुचि चौहान, वर्षा यादव, प्रियंका सक्सेना, आकाशी सैनी, रुद्र माहेश्वरी, अशोक कुमार, प्रमोद पटेल, अनुज सक्सेना, अनुराग यादव, अनुज पटेल, शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें