प्रधान डाकघर की ओर से ग्रामीणों को जागरूक करने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। मरौरी में लगाए गए कैंप में डाक अधीक्षक रामबाबू मिश्रा ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं दुगरैया, मोहम्मदपुर नगरसुल्ला, कुंवरगांव में कैंप लगाकर सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया। इसमें 60 ग्रामीणों ने लाभ उठाते हुए सुकन्या योजना के तहत खाते खुलवाए। कैंप में दुगरैया के ग्राम प्रधान आजम खां ने सहयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया। मरौरी में प्रधान ने सहयोगी भूमिका निभाई। इस मौके पर परिवाद निरीक्षक रामाशीष गुप्ता भी मौजूद रहे।