फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद के बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम हुरियाई में दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह अमरूद के बाग में फंदे पर लटका मिला। लाश काफी खराब हो चुकी थी। उसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे पर लटकने से बताई गई है।
विज्ञापन

ग्राम हुरियाई निवासी वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र रामपाल बुधवार सुबह नौ बजे घर से निकला था। उसके बाद फिर घर नहीं लौटा। जब वह देर रात तक नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने युवक की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन दूसरे दिन तक कुछ पता नहीं चल सका। इधर, शुक्रवार सुबह दस बजे उसका छोटा भाई धर्म सिंह दो किलोमीटर दूर फरीदपुर गांव के नजदीक तलाश कर रहा था। उसी समय उसे गांव के बाहर जवाहर सिंह के अमरूद के बाग में कुछ दुर्गंध महसूस हुई। उसने नजदीक जाकर देखा तो वहां उसके भाई का शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर परिवार वाले और सीओ दातागंज एसके सिंह, अलापुर इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। लाश काफी खराब हो चुकी थी। जैसे-तैसे शव को नीचे उतारा गया। फिर उसे सील करके पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। वीरेंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन है। युवक की शादी हो चुकी थी। इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि युवक की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें