फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर से कहासुनी पर महिला ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। घर में सास-ससुर से कहासुनी होने पर रविवार रात एक विधवा ने फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह महिला का शव घर में लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उघैती कस्बा निवासी महावती (30) के पति यशपाल की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। उनके दो बेटे एक साल का अशोक और छह वर्ष का बेटा हरवेश हैं। पति की मौत के बाद से महावती अपने दोनों बेटों के साथ सास-ससुर के साथ रहती थी। पति के न रहने से महावती खुद को अकेला महसूस करती थी। इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहती थी। रविवार रात घरेलू बातों को लेकर उसकी अपने सास-ससुर से कुछ कहासुनी हो गई थी। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सास-ससुर विवाद होने पर गुस्साई महावती में फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह परिवार वाले जागे तो महावती का शव फंदे से लटका देख दंग रह गए। घर में चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग जमा हो गए। महावती के मरने की सूचना मिलने पर उसके पिता हर्रायपुर निवासी किशोरी लाल परिवार समेत पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें