फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वाले बोलने को तैयार नहीं, मोबाइल खोलेगा छात्रा की खुदकुशी का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फंदे पर लटकर खुदकुशी करने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल के जरिए खुदकुशी का राज खुल सकता है। हालांकि, परिवार वाले छात्रा की खुदकुशी को लेकर अब भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि ऐसी कोई वजह नहीं है जिसको लेकर उनकी बेटी खुदकुशी करती।
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव रफियाबाद के मुनेंद्र सिंह परिवार के साथ नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी इंटरमीटिएट की छात्रा शिवानी भी नोएडा में रहती थी। शिवानी विनावर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं हैं। ऐसे में करीब एक महीने पहले शिवानी को नोएडा से गांव भेज दिया था। यहां वह ताऊ नरेंद्र सिंह के घर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बुधवार शाम शिवानी ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार देर रात शिवानी के माता-पिता समेत तीनों भाई शनि, सचिन और प्रिंस नोएडा से यहां पहुंच गए। परिवार वाले शिवानी की खुदकुशी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इधर, पुलिस ने छात्रा का स्मार्ट फोन कब्जे में ले लिया है। स्मार्ट फोन के जरिए छात्रा की खुदकुशी का राज खुल सकता है। इसकी कॉल डिटेल भी जुटाई जाएगी। शिवानी के पिता मुनेंद्र का कहना है कि वह भी जानना चाहते हैं कि उनकी बेटी ने खुदकुशी क्यों की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मोबाइल की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी। मोबाइल के जरिए खुदकुशी का कारण सामने आने की पूरी उम्मीद है। इधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फंदे पर लटकने से होना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें