फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिजनों ने बताया आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौली में शनिवार रात एक युवक ने तालाब में डूबकर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक युवक कई दिन से बहकी-बहकी बातें कर रहा था। शनिवार शाम को अचानक वह लापता हो गया। सुबह तालाब में उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

करीब 19 वर्षीय दीपक पुत्र मनोज कश्यप वजीरगंज कस्बे में वार्ड नंबर आठ निवासी था। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को ही दीपक दिल्ली से लौटकर आया था। दोपहर के समय अपने चाचा के घर पहुंचा। चाय पी और शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गया। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने युवक को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, रविवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौली के नजदीक लोगों ने तालाब में युवक की लाश पड़ी देखी। इससे ब्यौली गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इस पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। तब उसकी पहचान हुई। सूचना पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक तीन-चार दिन से बहकी-बहकीं बातें कर रहा था। उन्होंने युवक को एक झाड़फूंक करने वाले को भी दिखाया था लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। बहरहाल पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस भी युवक द्वारा आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें