फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्या को लेकर दिया धरना-प्रदर्शन

Fri, 12 Dec 2014 12:04 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा युवक कांग्रेस की ओर से मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर गन्ना किसानों की समस्या उठाई गई। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि भट्टा पारसोल का प्रकरण हो या कोई अन्य कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों को संघर्ष किया है। प्रांतीय पर्यवेक्षक ओमकार सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में जितना उत्पीड़न किसानों का हो रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। लोकसभा अध्यक्ष शेखर साहू और पार्टी के नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि मिलें गन्ना का भुगतान नहीं कर रहीं। मिलें भी विलंब से चल रही हैं। गन्ना माफिया कम कीमत पर खरीद रहे हैं। क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं चल रही हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष साजिद अली, नगर उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने भी किसानों की समस्याएं उठाईं। अलावा इनके मुन्ना लाल सागर, आमिर सुल्तानी, इजहारुल रहमान, फूल खां, वीरम सिंह यादव, ज्ञानेंद्र यादव, ब्रजेश चौहान, हाजी नासिर हुसैन, हरीश कश्यप,शेर सिंह, वारिस अली आदि मौजूद रहे। संचालन पवन गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें