फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मियों का धरना 41 वें दिन भी जारी

Thu, 21 May 2015 07:17 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शेखूपुर चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यहां मालवीय आवास गृह पर किया जा रहा धरना गुरुवार को 41 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलित कर्मचारियों ने मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को आज 41 दिन हो गए हैं किंतु मिल प्रबंधन ने अभी तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए हैं। जिसकी वजह से कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर बेचे अली, शिवप्रसाद पटेल, रामवती, सुशीला देवी, रामकिशोरी, रक्षपाल, अब्दुल अजीज, प्रेमपाल सिंह, नौबत सिंह यादव, हरीशंकर, प्यारे लाल, विनोद साहू, रामपाल सिंह, पूरन लाल, नत्थूलाल, ब्रजभान सिंह, सियाराम, अलीजान, नूर मोहम्मद, मोहन लाल, नेमचंद्र, श्यामपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें