फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ भाकपा का धरना-प्रदर्शन

Thu, 21 May 2015 07:16 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने समेत कई समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को जिला कौंसिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मालवीय आवास पर धरना दिया गया। इस बीच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के लिए सौंपा।  
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को दो वक्त की रोटी भी ठीक से नसीब नहीं हो पा रही है। 15 दिनों के अंदर इस सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में सात रुपये तक की वृद्धि कर दी। इस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए साथ ही किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को रद्द किया जाए। किसान-मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाएं। कासगंज-बरेली बड़ी रेलवे लाइन पर जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जाए। दैवीय आपदा पीड़ितों को किसानों की सहायता को उत्तर प्रदेश को अधिक धन उपलब्ध कराया जाए। वक्ताओं ने स्थानीय मांगों में चीनी मिल के आंदोलित कर्मचारियों के सभी देयकों का भुगतान कराने, समाजवादी पेंशन योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने, राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने और नये राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन में सचिव ब्रजभान सिंह, प्रेमपाल सिंह, मुरारी लाल कश्यप, मुन्ना लाल, कृष्णगोपाल गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें