राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत-संगठन
बदायूं। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक वजीरगंज में शाहिद खान के आवास पर हुई। उसमें ठाकुर सुधीर कुमार को युवा जिला उपाध्यक्ष व सरताज खान को नगर अध्यक्ष वजीरगंज मनोनीत किया गया। युवा जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से ही किसान और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। किसान व युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल में पूरा सम्मान है। जिला महासचिव रानू ने कहा कि जल्द ही जिले में 10 हजार युवाओं को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अरशद अली, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, शाहिद खान, उस्मान मसूदी, मुनव्वर खान, नदीम सैफी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।